Meerut News: खाली प्लॉट से बरामद हुए 3 लापता बच्चों के शव, गांव में तनाव का माहौल; कैसे हुई मौत?

उत्तर प्रदेश के मेरठ स्थित सिवालखास कस्बे से 3 अगस्त को लापता हुए तीनों बच्चों के शव बरामद किए गए हैं। पुलिस को आशंका है कि खाली प्लॉट में भरे पानी में डूबने से तीनों की मौत हुई है। हालांकि, परिजन अन्य आशंकाएं जताकर विरोध कर रहे हैं।

मेरठ : जनपद के सिवालखास कस्बे में रविवार को लापता तीन बच्च अचानक लापता हो गए थे, जिनके शव सोमवार सुबह एक खाली भूखंड से बरामद हुए। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई और बच्चों के परिजनों के साथ लोगों ने पुलिस चौकी पर हंगामा किया। पुलिस को आशंका है कि खाली प्लॉट में भरे पानी में डूबने से तीनों की मौत हुई है। फिलहाल, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।

Meerut missing children Dead Bodies

मेरठ में लापता बच्चों के शव बरामद (फोटो-@meerutpolice)

न्यूज एजेंसी भाषा के हवाले से पुलिस के अनुसार, सिवालखास निवासी मानवी (8) पुत्री जितेंद्र, शिबू (8) पुत्र मोनू और ऋतिक (8) पुत्र हिम्मत रविवार सुबह करीब दस बजे घर के बाहर खेलते हुए लापता हो गए थे। परिजनों और अन्य लोगों ने दिनभर बच्चों की तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।पुलिस ने बताया कि सोमवार सुबह लगभग साढ़े पांच बजे तीनों बच्चों के शव एक खाली प्लॉट में मिले।

End of Feed