Datia Bypoll Result Live: दतिया उपचुनाव के लिए मतगणना शुरू, बीजेपी और कांग्रेस में सीधी टक्कर, कौन मारेगा बाजी?

दतिया में मुख्य मुकाबला बीजेपी के आशुतोष तिवारी और कांग्रेस के घनश्याम सिंह के बीच है। आजाद समाज पार्टी के उम्मीदवार दामोदर सिंह यादव ने भी यहां से ताल ठोकी है।

Datia Bypoll Results Live: आज मध्य प्रदेश की अहम मानी जाने वाली दतिया विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव का नतीजा घोषित किया जाएगा। पूर्व कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती को एक मामले में सजा मिलने के बाद उन्हें अयोग्य घोषित किए जाने से यहां उपचुनाव हुआ था। दतिया में मुख्य मुकाबला बीजेपी के आशुतोष तिवारी और कांग्रेस के घनश्याम सिंह के बीच है। आजाद समाज पार्टी के उम्मीदवार दामोदर सिंह यादव ने भी यहां से ताल ठोकी है। बीजेपी के कद्दावर नेता नरोत्तम मिश्रा की जगह बीजेपी ने आशुतोष तिवारी को टिकट दिया था जिसके बाद भारी हिंसा हुई थी। आपको बता रहे हैं हर अपडेट---

Datia Bypoll Results

दतिया उपचुनाव नतीजा आज

  • दतिया उपचुनाव के लिए मतों की गिनती शुरू हो गई है। पहले डाक मतपत्रों की गिनती शुरू हुई है। करीब 8.30 बजे से ईवीएम वोटों की गिनती शुरू होगी।

End of Feed