Cyclone Montha: चक्रवाती तूफान 'मोंथा' का कहर, अगले 48 घंटे बेहद अहम, IMD ने इन राज्यों में जारी किया रेड अलर्ट

Cyclone Montha: बंगाल की खाड़ी में बना चक्रवाती तूफान “मोंथा” अब भयंकर रूप ले चुका है। IMD ने आंध्र, ओडिशा, बंगाल, बिहार समेत कई राज्यों में रेड अलर्ट जारी किया है। भारी बारिश, तेज हवा और समुद्र में उफान का खतरा मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है।

Cyclone Montha: बंगाल की खाड़ी में बना गंभीर चक्रवाती तूफान “मोंथा” अब भयंकर चक्रवात का रूप ले चुका है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने आंध्र प्रदेश, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड और छत्तीसगढ़ सहित कई राज्यों में रेड अलर्ट जारी किया है। इस तूफान की आज रात आंध्र प्रदेश के मछलीपट्टनम और काकीनाडा के बीच तट से टकराने की संभावना है। इस दौरान हवा की रफ्तार 90 से 110 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। तटीय इलाकों में भारी बारिश, समुद्र में उफान और तेज हवाओं का दौर रहेगा। IMD ने आंध्र, ओडिशा, बंगाल, बिहार समेत कई राज्यों में रेड अलर्ट जारी किया है। भारी बारिश, तेज हवा और समुद्र में उफान का खतरा मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह देते हुए लोगों से सतर्क और सुरक्षित रहने की अपील की है।

Cyclone Montha (Photo- Canva)

चक्रवात मोंथा ने लिया भयंकर रूप

इन राज्यों में असर रहेगा

आंध्र प्रदेश और पुडुचेरी (यानम):बहुत तेज बारिश और 100 किमी प्रतिघंटा तक की हवाएं चलने की संभावना।समुद्र में ऊंची लहरें उठेंगी, कई जगहों पर बाढ़ और पेड़ गिरने का खतरा।

End of Feed