बिजनौर में मगरमच्छ देख लोगों के उड़े होश, गांव में चहलकदमी करता आया नजर, वन विभाग ने किया रेस्क्यू

बिजनौर के नांगलसोती में मोहल्ला टंकीवाला में बुधवार तड़के एक मगरमच्छ आ गया। जिसकी लंबाई कुल 7 फीट लंबी थी। ग्रामीणों ने वन विभाग की टीम को मगरमच्छ के बारे में बताया। वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर मगरमच्छ को नदी क्षेत्र में छुड़वा दिया।

KEY HIGHLIGHTS
  • आबादी क्षेत्र में आया मगरमच्छ
  • पास के तालाब से गांव में पहुंचा मगरमच्छ
  • सात फीट लंबा था मगरमच्छ

Crocodile in Bijnor: बिजनौर में बारिश के मौसम में तालाब से निकलकर आबादी क्षेत्र में पहुंच गया। जब स्थानीय लोगों ने सड़क पर मगरमच्छ को पड़ देखा तो इलाके में हड़कंप मच गया। लोगों ने वन विभाग को इसकी सूचना दी। जिसके बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मगरमच्छ को रेस्कयू किया गया। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है जिसमें करीब सात फीट लंबा मगरमच्छ सड़क पर चलते हुए दिख रहा है।

End of Feed