स्टेट हाईवे को नेशनल हाईवे में बदलने के लिए क्या है तरीका, जानें क्यों जरूरी है ऐसा करना

देश में ग्रामीण सड़कों से लेकर, जिला स्तर और स्टेट हाईवे भी हैं और नेशनल हाईवे व एक्सप्रेसवे की भी भरमार है। समय-समय पर स्टेट हाईवे को नेशनल हाईवे में बदला जाता है। जानिए किस तरह से स्टेट हाईवे को नेशनल हाईवे में बदला जाता है और ऐसा किया जाना क्यों जरूरी है।

सरकारों का ध्यान देश में रोड इंफ्रास्ट्रक्चर को सुधारने में लगा हुआ है। देश में एक के बाद एक हाईवे और एक्सप्रेसवे बनाए जा रहे हैं। जिनमें दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे (Delhi-Mumbai Expressway), मुंबई-नागपुर एक्सप्रेसवे (Mumbai-Nagpur Expressway), दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे (Delhi-Dehradun Expressway), दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्सप्रेसवे (Delhi-Amritsar-Katra Expressway), गंगा एक्सप्रेसवे (Ganga Expressway), बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे (Bundelkhand Expressway) जैसे कई एक्सप्रेसवे पर तेजी से काम चल रहा है। इसके अलावा दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे (Delhi-Meerut Expressway), लखनऊ एक्सप्रेसवे (Lucknow Expressway) जैसे कई एक्सप्रेसवे पर गाड़ियां फर्राटा भर रही हैं। लेकिन देश के कुछ हिस्सों में आज भी बहुत पिछड़ापन दिखता है। खासतौर पर राज्य के भीतर की सड़कें और स्टेट हाईवे (State Highways)। ऐसे में कई लोगों के मन में ये प्रश्न उठता है कि हमारी सड़क क्यों नहीं नेशनल हाईवे (National Highways) बन जाती है। अगर ऐसा होगा तो सड़क का विकास तेजी से होगा और गड्ढे नहीं होंगे। तो चलिए आज जानते हैं किसी भी स्टेट हाईवे को नेशनल हाईवे में बदलने का तरीका क्या होता है। इसके लिए क्या करना जरूरी होता है।

State Highway - national Highway.

नेशनल हाईवे कैसे बनता है

दरअसल किसी भी स्टेट हाईवे को नेशनल हाईवे (NH) में बदलने के लिए एक फॉर्मल प्रोसेस को अपनाया जाता है। इसके लिए राज्य सरकार और केंद्र सरकार को मिलकर काम करना होता है। राज्यों की सड़कों को समय-समय पर नेशनल हाईवे का दर्जा मिलता रहता है। इसके लिए कुछ पहले से तय नियम हैं, जिनका पालन किया जाता है। राज्य के अंदर की सड़कें, जिन्हें स्टेट हाईवे भी कहा जाता है को नेशनल हाईवे में बदलने के लिए NH के स्टैंडर्ड से मैच करने के लिए कुछ मानदंडों पर खरा उतरना पड़ता है।

End of Feed