'कांग्रेस राम विरोधी, उसके नेता चंदन तिलक नहीं लगाते', तेज प्रताप यादव ने जमकर सुनाया

केंद्रीय मंत्री सिंह ने रविवार को कांग्रेस पर वीबी-जी राम जी योजना का विरोध करने को लेकर निशाना साधते हुए कहा था कि कांग्रेस को इस पहल में भगवान राम का नाम शामिल किए जाने से समस्या है। तेज प्रताप यादव ने कहा, कांग्रेस के नेता अपने माथे पर चंदन का तिलक नहीं लगाते। ऐसा करना चाहिए।

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के प्रमुख लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे और जनशक्ति जनता दल (जेजेडी) के संस्थापक तेज प्रताप यादव ने सोमवार को आरोप लगाया कि कांग्रेस पार्टी राम विरोधी है और उसने हर कदम पर राम, कृष्ण और महादेव का अपमान किया है। उन्होंने संवाददाताओं से बातचीत में कहा, गिरिराज जी बिल्कुल सही कह रहे हैं। वे (कांग्रेस) राम विरोधी हैं। हर कदम पर राम, कृष्ण और महादेव का अपमान किया है। वह भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेता और केंद्रीय मंत्री गिरीराज सिंह की उस टिप्पणी पर प्रतिक्रिया दे रहे थे, जिसमें उन्होंने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (MNREGA) का नाम बदलकर वीबी-जी राम जी अधिनियम किए जाने के कांग्रेस के विरोध की आलोचना की थी।

Tej pratap

तेज प्रताप का कांग्रेस पर निशाना

कहा- कांग्रेस के नेता अपने माथे पर चंदन का तिलक नहीं लगाते

End of Feed