Mumbai News : भिवंडी में फूड पॉइजनिंग से 80 लोगों की हालत बिगड़ी, हॉस्पिटल में भर्ती

हॉस्पिटल के डॉक्टर ने बताया कि सभी को पेट में दर्द, उल्टी और दस्त जैसे लक्षण हैं। भर्ती होने वालों में 8 बच्चे भी हैं। सभी लोगों का कहना है कि एक-दो दिन पहले उन्होंने भिवंडी की एक फूड शॉप से कुछ फूड आइटम्स खाए थे।

भिवंडी : महाराष्ट्र के भिवंडी में संदिग्ध फूड पॉइजनिंग का गंभीर मामला सामने आया है। इस घटना में अलग-अलग परिवारों के 80 से ज्यादा लोग बीमार पड़ गए हैं। फूड पॉइजनिंग के कारण सभी लोगों को उल्टी, दस्त, पेट दर्द और सिरदर्द की शिकायत है। इस क्रम में गंभीर हालत में 11 लोगों को इंदिरा गांधी मेमोरियल (आईजीएम) अस्पताल में एक दिन पहले भर्ती कराया गया था, लेकिन अब ये आंकड़ा अब 80 तक पहुंच गया है।

food poisoning case Bhiwandi

(सांकेतिक फोटो-Istock)

मामले की सूचना मिलने के बाद शांति नगर पुलिस स्टेशन के सीनियर पुलिस इंस्पेक्टर अपनी टीम के साथ आईजीएम अस्पताल पहुंचे और पीड़ितों के बयान दर्ज कराए थे। इसी दौरान आईजीएम हॉस्पिटल की चीफ मेडिकल ऑफिसर माधुरी पनहारे का कहना है कि सभी मरीजों का निरीक्षण किया गया है, सभी लोग खतरे से बाहर हैं।

End of Feed