Satna News: मध्यप्रदेश के सतना जिले में भीषण हादसा हुआ है। जिसमें 3 लोगों की मौत हो गई और तीन लोग घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना सतना जिले के मझगवां इलाके की है। घटना की जानकारी लगते ही मौके पर पुलिस ने पहुंचकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। यह सभी कार सवार दमोह के रहने वाले बताए जा रहे हैं। चालक ने गाड़ी रोककर सभी घायलों को बैठाकर जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां इलाज के दौरान प्राची तिवारी ने दम तोड़ दिया।
3 श्रद्धालुओं की मौत
जानकारी के मुताबिक, सतना जिले के मझगवां इलाके के भरगवा मोड़ के पास ट्रक और कार में जबरदस्त टक्कर हुई है। जिसमें कार सवार 3 श्रद्धालुओं की मौके पर मौत हो गई और तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं। इन सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी लगते ही मौके पर पुलिस ने पहुंचकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। यह सभी कार सवार दमोह के रहने वाले बताए जा रहे हैं। सभी लोग चित्रकूट से दर्शन करने जा रहे थे।
तीन लोगों की हालत गंभीर
दमोह के दो परिवार अपनी तीन अलग-अलग गाड़ियों से चित्रकूट दर्शन करने जा रहे थे। तभी एर्टिगा कार कोठी थाने के अंतर्गत हिरौंदी सगरा के पास पहुंची तो उसी दौरान मझगवां से आ रहे ट्रक ने कार को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि चालक और बगल में बैठे चालक के पिता की मौके पर ही मौत हो गई। बाकी कार में सभी लोग घायल हो अवस्था में बेहोश हो गए।
घायलों को अस्पताल लेकर पहुंचा चालक
अचानक एक कार चालक ने गाड़ी रोककर सभी घायलों को बैठाकर जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां इलाज के दौरान प्राची तिवारी ने दम तोड़ दिया। वहीं 12 साल के मासूम अच्छान्त को इलाज के लिए बिरला अस्पताल भेज रेफर कर दिया गया है
