'गिरगिट भी शरमा रहा होगा...', CM योगी ने सपा-कांग्रेस को घेरा, बोले- वक्फ मुद्दे पर मुंह पर क्यों लग जाता है फेविकोल?

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने राम मंदिर और वक्फ से जुड़े मुद्दों को लेकर विपक्ष की भूमिका पर सवाल उठाते हुए दोहरे रवैये का आरोप लगाया। साथ ही, प्रदेश सरकार की विकास योजनाओं और कानून-व्यवस्था के कामकाज को भी प्रमुखता से गिनाया।

CM Yogi Adityanath: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में कथित चढ़ावा चोरी को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) पर निशाना साध रही समाजवादी पार्टी (सपा) और कांग्रेस को घेरते हुए मंगलवार को कहा कि सनातन आस्था पर प्रहार कर रहे इन दोनों दलों की वक्फ के मुद्दे पर खामोशी को देखकर तो गिरगिट भी शरमा रहा होगा। मुख्यमंत्री ने प्रतापगढ़ जिले के सदर और विश्वनाथगंज विधानसभा क्षेत्रों में 384 करोड़ की 111 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम में सपा और कांग्रेस की तीखी आलोचना करते हुए उन पर गंभीर आरोप लगाये।

CM Yogi Adityanath (File Photo PTI)

राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर एक बार फिर सीएम योगी का विपक्ष पर तीखा हमला

'सपा और कांग्रेस के लोगों के मुंह पर फेविकोल क्यों लग जाता है?'

सीएम योगी ने राम मंदिर जुड़े इस मामले का जिक्र करते हुए कहा कि ये लोग (सपा और कांग्रेस) एक घटना को बढ़ा-चढ़ाकर पेश करके हिंदुओं को अपमानित करने और आस्था पर प्रहार करने का काम कर रहे हैं, लेकिन अब यह देश कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के चंगुल में नहीं फंसने वाला है। उन्होंने कहा, "मैं सपा और कांग्रेस के लोगों से पूछना चाहता हूं कि अयोध्या में जिस कथित चोरी को लेकर आप हिंदुओं की आस्था से खिलवाड़ कर रहे हैं, वक्फ के नाम पर प्रदेश में हजारों हेक्टेयर जमीन बेची गई....क्या उस पर कांग्रेस और समाजवादी पार्टी एक बार भी बोली?" उन्होंने कहा कि अयोध्या के मंदिर में कथित चढ़ावा चोरी के मामले में मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई की जा रही है, मगर वक्फ के मुद्दे पर सपा और कांग्रेस के लोगों के मुंह पर फेविकोल क्यों लग जाता है।

End of Feed