Lucknow: कोडीन सिरप मामले पर बोले CM योगी, माफियाओं का कनेक्शन सपा से

यूपी के शीतकालीन विधानसभा सत्र से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान समाजवादी पार्टी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कोडीन फॉस्फेट से जुड़े मामले को उठाते हुए इसे NDPS अधिनियम के तहत नियंत्रित औषधि बताया और कफ सिरप के नशीले दुरुपयोग पर सख्त कार्रवाई की जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस मामले में हुई गिरफ्तारियों के राजनीतिक संबंधों की भी जांच की जा रही है और सच जल्द सामने आएगा।

Lucknow News: यूपी शीतकालीन विधानसभा सत्र से पहले मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधा है। लखनऊ में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्पष्ट किया कि कोडीन फॉस्फेट एक ऐसी औषधि है जो NDPS अधिनियम के अंतर्गत आती है और इसका उपयोग गंभीर खांसी के इलाज के लिए बनाए जाने वाले कोडीन युक्त कफ सिरप के निर्माण में किया जाता है। उन्होंने बताया कि कोडीन का आवंटन केवल सेंट्रल नारकोटिक्स ब्यूरो द्वारा निर्धारित औषधीय प्रयोजनों के लिए किया जाता है। कफ सिरप के नशीले पदार्थ के रूप में दुरुपयोग की शिकायतें मिलने के बाद यूपी पुलिस ने इसे NDPS के दायरे में लेते हुए कार्रवाई शुरू की है। इस अभियान में FSDA, यूपी पुलिस और STF संयुक्त रूप से कार्य कर रही हैं, जिसके तहत कई लोगों की गिरफ्तारी भी हुई है।

CM Yogi Adityanath (File Photo: PTI)

सीएम योगी आदित्यनाथ (फाइल फोटो: पीटीआई)

माफियाओं का संबंध समाजवादी पार्टी से

मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि पकड़े गए माफियाओं का संबंध समाजवादी पार्टी से रहा है और जिन लोगों की गिरफ्तारी हुई है, उनमें कुछ के राजनीतिक जुड़ाव भी सामने आए हैं। उन्होंने कहा कि अवैध तस्करी के साथ-साथ इससे अर्जित संपत्ति की भी जांच की जाएगी। इस मुद्दे पर विधान परिषद या सार्वजनिक मंच पर सवाल उठने पर सरकार जवाब देने के लिए तैयार है। अखिलेश यादव पर टिप्पणी करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, इस संबंध में अखिलेश जी के बारे में यही कहूंगा- कसूर मैं बार-बार करता रहा, धूल चेहरे पर थी और आईना साफ करता रहा...जांच होने दीजिए, दूध का दूध पानी का पानी हो जाएगा।

End of Feed