'जाति के नाम पर बांटने वालों से रहें सतर्क, बटेंगे नहीं तो कटेंगे नहीं' BJP कार्यकर्ताओं से बोले CM योगी

CM Yogi Adityanath: लखनऊ में आयोजित भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में सीएम योगी ने कहा कि सरकार की उपलब्धियों का बूथ स्तर तक प्रचार जरूरी है। उन्होंने कहा कि सरकार के कामकाज और पूर्ववर्ती सरकारों के कार्यकाल की तुलना जनता के सामने रखनी होगी।

CM Yogi Adityanath: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को लखनऊ में आयोजित भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में कार्यकर्ताओं को बड़ा संदेश दिया। उन्होंने कहा कि जाति के नाम पर समाज को बांटने वाले लोगों से सतर्क रहना होगा। विखंडन करने वाले लोग बांटने में विश्वास करते हैं और बांटने के कारण ही काटने में सफल होते हैं। इसलिए हमें इस बात को ध्यान में रखना होगा कि बटेंगे नहीं तो कटेंगे भी नहीं। मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं से आगामी राजनीतिक चुनौतियों के लिए अभी से जुट जाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं को सरकार की उपलब्धियों को बूथ स्तर तक पहुंचाना होगा और सोशल मीडिया पर नकारात्मक नैरेटिव का तथ्यों के साथ जवाब देना होगा।

CM Yogi TNN

सीएम योगी आदित्यनाथ (फोटो साभार- TNN)

सरकार की उपलब्धियों को बूथ तक पहुंचाएं

सीएम योगी ने कहा कि सरकार की उपलब्धियों का बूथ स्तर तक प्रचार जरूरी है। उन्होंने कहा कि सरकार के कामकाज और पूर्ववर्ती सरकारों के कार्यकाल की तुलना जनता के सामने रखनी होगी। इसके लिए बैठक में कार्यकर्ताओं को उपलब्ध कराई गई पुस्तिकाओं का अध्ययन कर उन्हें बूथ स्तर तक पहुंचाने का निर्देश दिया। उन्होंने जिलाध्यक्षों, जिला प्रभारियों और विधायकों से प्रत्येक बूथ तक तुलनात्मक जानकारी पहुंचाने की योजना बनाने को कहा। उन्होंने कहा कि 1.63 लाख सक्रिय बूथों से प्रतिदिन सोशल मीडिया पर विकास की सकारात्मक कहानियां साझा हों। कार्यकर्ता बूथ स्तर पर एसआईआर में छूटे पात्र मतदाताओं के नाम जुड़वाने के लिए अभियान चलाएं।

End of Feed