CII समिट 2026 में यूपी की प्रगति पर बोले सीएम योगी, कहा- कभी माफिया के दबदबे वाला प्रदेश आज है निवेश का केंद्र

नई दिल्ली में आयोजित CII वार्षिक व्यापार शिखर सम्मेलन 2026 में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के बदलाव और विकास यात्रा पर विस्तार से बात की। उन्होंने राज्य में कानून-व्यवस्था से लेकर औद्योगिक प्रगति तक आए बड़े परिवर्तन को रेखांकित किया।

CM Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश के बदलते स्वरूप को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यह सिर्फ प्रशासनिक बदलाव नहीं, बल्कि पहचान का गहरा रूपांतरण है। वर्षों तक यह राज्य कानून-व्यवस्था की चुनौतियों और माफिया के प्रभाव के लिए जाना जाता था, जहां कई बार अपराधियों का दबदबा कानून से भी अधिक दिखता था।

CM Yogi Adityanath (File Photo: PTI)

सीएम योगी आदित्यनाथ (फाइल फोटो: पीटीआई)

नई दिल्ली में आयोजित CII वार्षिक व्यापार शिखर सम्मेलन 2026 में बोलते हुए मुख्यमंत्री ने एक पुरानी घटना का उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि प्रयागराज में एक समय ऐसा भी था जब मुख्य न्यायाधीश के काफिले को सड़क पर रोक दिया गया था, क्योंकि एक माफिया सरगना का काफिला पहले से गुजर रहा था। बाद में उसी माफिया के एनकाउंटर के बाद मुख्य न्यायाधीश ने स्वयं यह अनुभव साझा किया था, जो उस दौर की भयावह स्थिति को दर्शाता है। "वन डिस्ट्रिक्ट, वन माफिया" के दौर से लेकर 2018 में शुरू हुए "वन डिस्ट्रिक्ट, वन प्रोडक्ट" तक के सफर पर उन्होंने कहा यह एक बड़ा प्रोग्राम है जो 75 जिलों में खास लोकल क्राफ्ट और इंडस्ट्री को बढ़ावा देता है ताकि गांव में रोजगार बढ़े, इंडस्ट्रियल हब बनें और एक्सपोर्ट बढ़े।

End of Feed