योगी मंत्रिमंडल विस्तार में नए चेहरों की एंट्री, शपथ के बाद मंत्रियों ने जताया आभार, कहा- सेवा और विकास हमारी प्राथमिकता

उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरकार के दूसरे मंत्रिमंडल विस्तार में छह नए मंत्रियों को शामिल किया गया, जबकि दो मंत्रियों को प्रमोशन देकर स्वतंत्र प्रभार सौंपा गया। शपथ ग्रहण के बाद नए मंत्रियों ने पार्टी नेतृत्व और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताते हुए प्रदेश की सेवा और विकास के लिए पूरी निष्ठा से काम करने का भरोसा दिया।

UP Cabinet Expansion: उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली सरकार ने रविवार को अपने दूसरे मंत्रिमंडल विस्तार के दौरान छह नए मंत्रियों को शामिल किया। इसके अलावा, दो राज्य मंत्रियों को पदोन्नत कर स्वतंत्र प्रभार की जिम्मेदारी सौंपी गई। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने 'जन भवन' में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में सभी मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

UP Cabinet Expansion

यूपी कैबिनेट विस्तार

"राष्ट्रीय नेतृत्व का आभारी हूं"

शपथ ग्रहण के बाद मंत्री भूपेंद्र चौधरी ने कहा, "हम संगठन के कार्यकर्ता है और पार्टी नेतृत्व, प्रधानमंत्री मोदी हमें जो भूमिका दे देते हैं उसे पूरा करने की जिम्मेदारी हमारी है। मैं अपने राष्ट्रीय नेतृत्व का आभारी हूं कि मुझे इस रूप में काम करने का अवसर दिया है। मैं नेतृत्व की अपेक्षाओं को पूरा करने का प्रयास करूंगा। मेरी कोई अपेक्षाएं नहीं है, हम मुख्यमंत्री के आदेश का पालन करेंगे।" उन्होंने आगे कहा, "अखिलेश यादव इतने वरिष्ठ नेता हैं, उनसे इस प्रकार के व्यवहार की अपेक्षा नहीं की जाती। यह संवैधानिक प्रक्रिया है और प्रक्रिया के तहत ही मंत्रिमंडल का गठन होता है। समाजवादी पार्टी समाप्तवादी पार्टी की ओर बढ़ रही है।"

End of Feed