नवरात्रि के पहले दिन देवी पाटन मंदिर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, मां पाटेश्वरी देवी की पूजा-अर्चना की

शारदीय नवरात्र के पहले दिन सीएम योगी ने बलरामपुर के 51 शक्तिपीठों में से एक देवी पाटन मंदिर में पूजा की। कल बलरामपुर में सीएम ने 803 करोड़ की 78 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास किया।

शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर समूचा उत्तर प्रदेश और देश भक्तिमय माहौल में डूब गया है। नवरात्र के प्रथम दिवस पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बलरामपुर जिले के तुलसीपुर स्थित प्रसिद्ध मां पटेश्वरी देवी मंदिर पहुंचकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। देवी पाटन मंदिर माता दुर्गा के 51 प्रसिद्ध शक्तिपीठों में से एक है, जहां नवरात्र के दौरान श्रद्धालुओं की अगाध आस्था उमड़ती है।

CM Yogi Adityanath Balrampur

बलरामपुर के देवी पाटन मंदिर पहुंचे सीएम योगी

बलरामपुर को 803 करोड़ से अधिक की विकास परियोजनाएं

10 अक्टूबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बलरामपुर जिले के विकास को गति देने के लिए 803 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली 78 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस अवसर पर आयोजित भव्य जनसभा में मुख्यमंत्री ने जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को सांकेतिक चेक, लैपटॉप और प्रमाण पत्र वितरित किए। कार्यक्रम के बाद अपने सोशल मीडिया हैंडल 'X' पर पोस्ट करते हुए सीएम योगी ने लिखा जगज्जननी मां जगदम्बा के पावन धाम बलरामपुर में 803 करोड़ से अधिक की 78 विकास परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम में सहभागिता की। इस अवसर पर विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को चेक व प्रमाण पत्र वितरित किए गए। 'डबल इंजन' सरकार बलरामपुर के विकास में पैसों की कोई कमी नहीं आने देगी। युवाओं, किसानों, व्यापारियों और बेटियों की हर जरूरत को पूरा किया जाएगा।"

End of Feed