क्या यूपी में है चीनी की कमी? CM योगी ने बताया राज्य में कितना है शुगर स्टॉक

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यूपी में 28 लाख टन चीनी का स्टॉक मौजूद है, जो करीब सात महीने की खपत के लिए काफी है। उन्होंने बताया कि चीनी मिलें 15 अक्टूबर से शुरू होंगी और करीब 90 लाख टन उत्पादन करेंगी।

उत्तर प्रदेश में चीनी की कमी और संभावित संकट की चर्चाओं के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 28 लाख टन चीनी का स्टॉक मौजूद है, जो करीब सात महीने की खपत के लिए पर्याप्त है। साथ ही 15 अक्टूबर से चीनी मिलों के दोबारा शुरू होने और 90 लाख टन उत्पादन की उम्मीद जताई है।

CM Yogi

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (फाइल फोटो)

सीएम योगी ने कहा, "आप देख रहे हैं कि चीनी संकट को लेकर चर्चाएं हो रही हैं, लेकिन उत्तर प्रदेश में चीनी की कोई कमी नहीं है। प्रदेश की एक महीने की कुल खपत चार लाख टन है और हमारे पास 28 लाख टन उपलब्ध है। आप अंदाजा लगा सकते हैं कि हमारे पास सात महीने की चीनी उपलब्ध है।" मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में चीनी मिलें 15 अक्टूबर से फिर से शुरू होंगी और करीब 90 लाख टन चीनी का उत्पादन करेंगी। उन्होंने कहा, "15 अक्टूबर से हम फिर चीनी मिलें शुरू करेंगे और प्रदेश की मिलों के माध्यम से 90 लाख टन चीनी का उत्पादन करेंगे। उत्तर प्रदेश में इतनी बड़ी क्षमता है।"

End of Feed