जहां गुरु का सम्मान होता है, वही समाज करता है उन्नति: CM योगी ने 'पाती' के जरिए शिक्षकों को दिया सम्मान; गिनाईं 9 साल की उपलब्धियां

गुरु पूर्णिमा से ठीक पहले CM योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों के नाम 'पाती' लिखी। उन्होंने गुरु-शिष्य परंपरा का महत्व समझाते हुए शिक्षकों के लिए शुरू की गई कैशलेस इलाज योजना और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का ब्योरा साझा किया।

आषाढ़ शुक्ल पूर्णिमा यानी गुरु पूर्णिमा 29 जुलाई को मनाई जाएगी। इस मौके से ठीक पहले उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों के नाम एक विशेष 'पाती' लिखी है। इस चिट्ठी के जरिए मुख्यमंत्री ने सनातन संस्कृति में गुरु-शिष्य परंपरा के अमूल्य महत्व को रेखांकित करते हुए सभी गुरुजनों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की है।

guru purnima cm yogi paati

गुरु पूर्णिमा पर सीएम योगी ने प्रदेशवासियों के नाम लिखी 'पाती' (फाइल फोटो | X/@myogiadityanath)

CM योगी ने अपने संदेश में कहा कि गुरु न केवल शिक्षा देते हैं, बल्कि शिष्य को अज्ञानता के अंधकार से निकालकर सत्य और संस्कार के प्रकाश मार्ग पर अग्रसर करते हैं। उन्होंने प्रदेशवासियों से अपने गुरुओं के आदर्शों को जीवन में उतारने का आह्वान किया।

End of Feed