राम मंदिर चंदा विवाद के बीच आज अयोध्या में होंगे CM योगी, चंपत राय को कार्यक्रम से रखा गया दूर; गोंडा में भी कार्यक्रम

CM Yogi Ayodhya Visit: राम मंदिर चंदा विवाद और SIT जांच प्रकरण के बीच आज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का अयोध्या दौरा है। मुख्यमंत्री ने विकास परियोजनाओं और 'रामायण वैक्स संग्रहालय' का उद्घाटन करेंगे। इसके साथ ही पहली बार मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय को सरकारी प्रोटोकॉल से बाहर रखा है। इसके साथ गोंडा में कार्यक्रम प्रतावित है।

CM Yogi Ayodhya Visit: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज (शुक्रवार) गोंडा के साथ-साथ अयोध्या के बेहद महत्वपूर्ण दौरे पर हैं। राम मंदिर के चढ़ावे और दान में कथित गबन के आरोपों को लेकर गरमाई राजनीति और चल रही SIT जांच के बीच सीएम का यह दौरा बेहद संवेदनशील माना जा रहा है। मुख्यमंत्री आज अयोध्या में करोड़ों रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात देने के साथ-साथ कई स्थानीय कार्यक्रमों में भी शामिल होंगे। हालांकि, इस पूरे दौरे में सबसे ज्यादा चर्चा मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय की अनुपस्थिति को लेकर हो रही है।

CM Yogi Ayodhya Visit Ram Mandir donation scam Champat Rai

आज अयोध्या दौरे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (फाइल फोटो | PTI)

चंपत राय को सीएम के कार्यक्रम से क्यों रखा गया दूर?

अमूमन जब भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अयोध्या आते हैं, तो राम मंदिर परिसर में खुद ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय उनकी अगवानी करते हैं। लेकिन ऐसा पहली बार हो रहा है जब चंपत राय सीएम के आधिकारिक कार्यक्रम में नजर नहीं आएंगे। दरअसल, जिला प्रशासन द्वारा मंदिर ट्रस्ट को भेजे गए आधिकारिक प्रोटोकॉल के पॉइंट नंबर 29 में स्पष्ट रूप से चंपत राय से दूरी बनाने का अनुरोध किया गया है। प्रोटोकॉल में चंपत राय से कहा गया है कि वे मुख्यमंत्री के दर्शन-पूजन की व्यवस्था के लिए अपने स्तर से किसी अन्य व्यक्ति को नामित करें। माना जा रहा है कि मंदिर के चढ़ावे में हेराफेरी के आरोपों और जारी SIT जांच के बीच सरकार ने चंपत राय से दूरी बना ली है, ताकि मुख्यमंत्री की छवि पर कोई आंच न आए।

End of Feed