गाजीपुर में CM योगी का विपक्ष पर करारा हमला, बोले- माफिया मिट्टी में मिल चुके हैं, अब यूपी में 'नो दंगा, सब चंगा'

गाजीपुर में CM योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि पिछली सरकारों ने राष्ट्रनायकों का अपमान किया और माफियाओं को संरक्षण दिया। उन्होंने दावा किया कि उनकी सरकार ने कानून व्यवस्था मजबूत की और यूपी को दंगा मुक्त बनाया।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गाजीपुर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान विपक्ष पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि गाजीपुर की धरती हमेशा राष्ट्रभक्ति, साहित्य और वीरता की प्रेरणा रही है। सीएम कहा कि आजादी की लड़ाई से लेकर देश की सीमाओं की रक्षा तक गाजीपुर के वीरों ने हमेशा महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उन्होंने कहा कि 1962, 1965, 1971 के युद्ध, 1999 के कारगिल युद्ध और हालिया ऑपरेशन सिंदूर जैसे अभियानों में भी गाजीपुर के जवानों ने देश की रक्षा में कोई संकोच नहीं किया।

CM Yogi

गाजीपुर में सीएम योगी आदित्यनाथ

गाजीपुर की पहचान पर बोले सीएम

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि गाजीपुर ने कुबेरनाथ राय, गोपाल राय और गोपालराम गहमरी जैसे महान साहित्यिक विद्वानों को जन्म दिया। उन्होंने कहा कि इतने महान विभूतियों को जन्म देने वाला गाजीपुर एक समय अपनी पहचान के संकट से जूझने लगा। उन्होंने सवाल किया कि आखिर ऐसा माहौल किसने बनाया कि लोग गाजीपुर का नाम लेने से भी डरने लगे।

End of Feed