4 जुलाई से दिल्ली में चलेंगी 300 नयी वातानुकूलित इलेक्ट्रिक बसें; सीएम रेखा गुप्ता ने किया एलान

राजधानी दिल्ली को जल्द ही बड़ी सौगात मिलने जा रही है। सीएम रेखा गुप्ता ने आज एलान किया कि चार जुलाई से राजधानी दिल्ली में 300 नई वातानुकूलित इलेक्ट्रिक बसें चलाई जाएंगी।

राजधानी दिल्ली में चार जुलाई से 300 नयी वातानुकूलित इलेक्ट्रिक बसें शुरू की जाएंगी। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने रविवार को इसका एलान किया। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार पर्यावरण संरक्षण और विश्वस्तरीय सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था विकसित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

Rekha Gupta

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता (फाइल फोटो)

सीएम रेखा गुप्ता ने यह भी घोषणा की कि सात जुलाई से पूरे शहर में 70 लाख पौधे लगाने के लक्ष्य के साथ एक व्यापक पौधरोपण अभियान शुरू किया जाएगा। सीएम रेखा ने ये घोषणाएं ’विकसित भारत संकल्प सम्मेलन’ के तीन अलग-अलग कार्यक्रमों के दौरान कीं।

End of Feed