CM पुष्कर सिंह धामी ने CWG 2026 और वर्ल्ड पैरा शूटिंग के मेडल विजेताओं की दी बधाई, बताया देश का गौरव

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने CWG 2026 और वर्ल्ड शूटिंग पैरा स्पोर्ट वर्ल्ड कप 2026 में मेडल जीतने वाले भारतीय खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने खिलाड़ियों की उपलब्धियों को देश के लिए गौरव और युवाओं के लिए प्रेरणा बताया।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ग्लास्गो में आयोजित हो रहे कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 (CWG 2026) और सर्बिया में आयोजित वर्ल्ड शूटिंग पैरा स्पोर्ट वर्ल्ड कप 2026 में शानदार प्रदर्शन करने वाले भारतीय खिलाड़ियों को बधाई दी है। उन्होंने खिलाड़ियों की उपलब्धियों को देश के लिए गर्व का विषय बताते हुए कहा कि इन सफलताओं से भारत का खेल जगत वैश्विक स्तर पर और मजबूत हुआ है।

medal winners and Pushkar singh dhami

मेडल विजेताओं को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दी बधाई

निशानेबाज राहुल शर्मा को गोल्ड मेडल जीतने पर बधाई

मुख्यमंत्री धामी ने सर्बिया में आयोजित वर्ल्ड शूटिंग पैरा स्पोर्ट वर्ल्ड कप 2026 में 10 मीटर एयर पिस्टल स्टैंडर्ड (SH1) स्पर्धा में विश्व रिकॉर्ड के साथ गोल्ड मेडल जीतने वाले निशानेबाज राहुल शर्मा को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि राहुल शर्मा की यह ऐतिहासिक उपलब्धि करोड़ों भारतीयों के लिए गर्व का क्षण है और उनकी यह उपलब्धि युवा खिलाड़ियों को बड़े लक्ष्य हासिल करने की प्रेरणा देगी।

End of Feed