बिहार में आकाशीय बिजली का कहर, पिछले 24 घंटों में 8 लोगों की मौत, पीड़ित परिवार को 4-4 लाख रुपये का मुआवजा

बिहार में आकाशीय बिजली का कहर जारी है। पिछले 24 घंटे में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 8 लोगों की मौत हो गई है। बिहार सीएम नीतीश कुमार ने दुख प्रकट करते हुए मृतकों के परिवार को मुआवजा देने का ऐलान किया है।

Bihar News: बिहार में पिछले कई दिनों से आकाशीय बिजली गिरने का लगातार अलर्ट जारी किया जा रहा है। बिहार में इस साल आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 70 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। इसी प्रकार पिछले 24 घंटे में ही 8 लोगों की मौत की खबर सामने आई है। इन 8 लोगों में से 3 पटना, 3 औरंगाबाद और एक-एक व्यक्ति सारण और नवादा से था। वहीं गुरुवार को आकाशीय बिजली कि चपेट में आने से 12 लोगों की मौत की खबर सामने आई थी। आकाशीय बिजली की चपेट में आने से हुई 8 लोगों की मौत की सूचना मिलने पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शोक संवेदना व्यक्त की।

Bihar News

बिहार में आकाशीय बिजली का कहर

मुख्यमंत्री ने की अनुग्रह राशि की घोषणा

सीएम ने आपदा की इस घड़ी में मृतकों के परिवार को चार-चार लाख रुपये अनुग्रह अनुदान देने का निर्देश दिया है। मुख्यमंत्री ने बिना देरी के ये राशि परिवार को देने के निर्देश दिए हैं। साथ ही खराब मौसम और आकाशीय बिजली से बचने के लिए आपदा प्रबंधन द्वारा जारी सुझावों का अनुपालन करने की अपील की है। आपदा प्रबंधन और मौसम विभाग द्वारा भी समय-समय पर चेतावनियां जारी की जा रही है। लोगों को सतर्क रहने के साथ आवश्यकता न होने पर घरों से बाहर जाने के लिए मना किया है। खराब मौसम में घरों में रहने की सलाह दी गई है।

End of Feed