देश के कलाकारों के लिए सुनहरा मौका: MP सरकार के लिए बनाएं खास लोगो, डिजाइनर्स को मिलेगा 5,00,000 रुपये का बंपर इनाम

MP News: मध्य प्रदेश यात्री परिवहन एंड इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड ने नई बस सेवा को पहचान देने के लिए "लेट्स क्रिएट अ लोगो" (Lets Create a Logo) प्रतियोगिता की शुरुआत कर दी है। इस प्रतियोगिता में जिसका लोगो सिलेक्ट किया जाएगा उसे 5 लाख रुपये का इनाम दिया जाएगा।

MP News: अगर आपके माइंड भी क्रिएटिव है और आपके पास डिजाइनिंग का हुनर है, तो मध्य प्रदेश सरकार आपको एक सुनहरा अवसर दे रही है। जी हां... आपने सही समझा। ये मौके केवल अपने हुनर को दिखाने के नहीं बल्कि अपनी काबिलियत से लखपति बनने का मौका भी दे रहा है। इससे अच्छा क्या हो सकता है कि जो काम आपको पसंद है उससे कर आप लखपति बन सकते हैं।

CM Mohan Yadav

MP सरकार ने दिया देश के कलाकारों को 5 लाख जीतने का सुनहरा मौका

हाल ही में मुख्यमंत्री श्री मोहन यादव की अध्यक्षता में गठित 'मध्य प्रदेश यात्री परिवहन एंड इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड' (MPYPIL) ने अपनी नई बस सेवा के लिए "लेट्स क्रिएट अ लोगो" (Lets Create a Logo) प्रतियोगिता की घोषणा की है। बता दें कि इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य प्रदेश की नई सार्वजनिक परिवहन सेवा 'मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा योजना' को एक विशिष्ट पहचान देना है। इस प्रतियोगिता में देश भर के छात्र, फ्रीलांसर कलाकार और प्रोफेशनल एजेंसियां हिस्सा ले सकती हैं और अपनी कला के दम पर भारी-भरकम नकद पुरस्कार जीत सकती हैं। जानकारी के अनुसार, लोगो (Logo) डिजाइन एक खास टैगलाइन के साथ किया जाना है।

End of Feed