Chamoli Cloudburst: उत्तराखंड के चमोली में बादल फटने से मची तबाही; मलबे में दबे कई मकान, 10 लोग लापता

उत्तराखंड के चमोली जिले के नंदानगर में बुधवार देर रात बादल फटने की घटना ने भारी तबाही हुई है। अबतक आई जानकारी के मुताबिक छह घर मलबे की चपेट में आ गए हैं और दस लोग लापता हैं, 2 लोगों को रेस्क्यू टीम ने बचा लिया है और बाकी लोगों की तलाश अभी जारी है।

Cloudburst News Chamoli: उत्तराखंड के चमोली जिले के नंदानगर क्षेत्र में बुधवार देर रात बादल फटने की घटना ने भारी तबाही मचा दी। नंदप्रयाग के पास बसे नगर पंचायत नंदानगर देर रात दो जगह बादल फट गए। इस आपदा में नंदानगर के वार्ड कुंतरी लंगाफली और मोख घाटी के धुर्मा गांव में भी मोख नदी की बाढ़ से आधा दर्जन मकान मलबे की चपेट में आने से बर्बाद हो गए हैं। भारी नुकसान की आशंका जताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासन हरकत में आ गया और राहत और बचाव कार्य शुरू किया।

chamoli cloudburst news update

उफनी नदी के साथ आए मलबे में कई मकान दबे

ये लोग हुए लापता

उत्तराखंड के चमोली जिले की तहसील घाट नंदानगर में बादल फटने से, कुल 10 लोग लापता बताए जा रहे हैं। इनमें ग्राम कुंतरी लगा फाली से आठ लोग शामिल हैं- कुंवर सिंह पुत्र बलवंत सिंह (42), उनकी पत्नी कांता देवी (38), उनके दोनों पुत्र विकास और विशाल (10 वर्ष), नरेंद्र सिंह पुत्र कुताल सिंह (40), जगदम्बा प्रसाद पुत्र ख्याली राम (70), उनकी पत्नी भागा देवी (65) और देवेश्वरी देवी पत्नी दिलबर सिंह (65)। वहीं, ग्राम धुरमा से भी दो लोगों के लापता होने की सूचना है, जिनकी पहचान गुमान सिंह पुत्र चन्द्र सिंह (75) और ममता देवी पत्नी विक्रम सिंह (38) के रूप में हुई है। राहत-बचाव दल ने तेजी से कार्रवाई करते हुए 2 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। फिलहाल बाकी लोगों की तलाश जारी है।

End of Feed