Noida News: नोएडा की हाईराइज सोसाइटी में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत, 19वीं मंजिल से गिरी

नोएडा की एक हाईराइज सोसाइटी में आज तड़के 11वीं की छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में 19वीं मंजिल से गिरने के बाद मौत हो गई। छात्रा के पढ़ाई को लेकर तनाव में होने की बात सामने आई है।

Noida News: नोएडा के सेक्टर-39 थाना क्षेत्र स्थित एक हाईराइज सोसाइटी में मंगलवार तड़के 11वीं कक्षा की एक छात्रा की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। जानकारी के अनुसार लोटस ब्लूवर्ल्ड सोसाइटी की 19वीं मंजिल से गिरने के बाद उसकी जान चली गई। घटना के बाद सोसाइटी में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

dead

नोएडा में 19वीं मंजिल से गिरकर छात्रा की मौत (सांकेतिक फोटो)

पढ़ाई को लेकर तनाव की बात आई सामने

पुलिस के मुताबिक, मंगलवार सुबह करीब 3 बजे छात्रा के 19वीं मंजिल स्थित फ्लैट की बालकनी से गिरने की सूचना मिली थी। ऊंचाई से गिरने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। शुरुआती जानकारी के अनुसार, छात्रा ने रात में परिवार के साथ खाना खाया था। उस समय तक सब कुछ सामान्य बताया गया। बताया जा रहा है कि छात्रा पिछले कुछ दिनों से पढ़ाई को लेकर मानसिक तनाव में चल रही थी। हालांकि, फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

End of Feed