Bhopal Farmers Protest : मूंग खरीद पर 100% MSP पर अड़े अन्नदाता, प्रदर्शनकारी किसानों और पुलिस में झड़प; CM के साथ वार्ता विफल

भोपाल के नर्मदापुरम में मूंग की फसल की न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर 100% खरीद और इससे जुड़े अन्य मुद्दों की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे किसानों और पुलिस के बीच झड़प हो गई। प्रदर्शनकारी किसान एक बस पर चढ़ गए और बैरिकेड्स तोड़ दिए।

भोपाल : मुख्यमंत्री मोहन यादव ने न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर शत-प्रतिशत मूंग खरीद समेत विभिन्न मांगों को लेकर मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में आंदोलनरत किसानों से पहले दौर की वार्ता विफल होने के बाद उनसे बातचीत के लिए बुधवार को चार सदस्यीय समिति की घोषणा की। हालांकि, किसान लगातार अपनी मांगों को लेकर अड़े हुए हैं। मुद्दों की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे किसानों और पुलिस के बीच झड़प हो गई। इस दौरान प्रदर्शनकारी किसान एक बस पर चढ़ गए और बैरिकेड्स तोड़ दिए। लगातार प्रदर्शनकारी उग्र होते जा रहे हैं, जिन्हें रोकने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।

Bhopal Farmers Protest.

भोपाल में किसानों का प्रदर्शन जारी (फोटो-ANI)

यादव ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि आंदोलनकारी किसानों से संवाद के लिए एक समिति का गठन किया गया है और बातचीत के माध्यम से समाधान खोजने के प्रयास किए जाएंगे। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि किसानों का विरोध प्रदर्शन रात भर जारी रहा, जिससे राज्य की राजधानी में व्यस्त नर्मदापुरम राजमार्ग पर यातायात बाधित हो गया।

End of Feed