आज पुणे, कल लखनऊ में प्रदर्शन करेगी कॉक्रोच जनता पार्टी, दोहराई जाएगी शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

परीक्षा धांधली और पेपर लीक के विरोध में बनी कॉकरोच जनता पार्टी आज पुणे में आंदोलन करेगी, जबकि कल लखनऊ में भी आंदोलन होगा। CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग एक बार फिर दोहराई है।

CJP Protest in Pune: देशभर में परीक्षा प्रणाली की पारदर्शिता और कथित पेपर लीक (NEET Paper Leak) मामलों को लेकर सक्रिय ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) ने अपने आंदोलन को राष्ट्रीय स्तर पर विस्तार देने का ऐलान किया है। इसी क्रम में आज यानी गुरुवार 11 जून को महाराष्ट्र के पुणे स्थित सावित्रीबाई फुले गुणे यूनिवर्सिटी (Savitribai Phule Pune University) में शाम करीब 4 बजे एक बड़ा विरोध प्रदर्शन आयोजित किया जा रहा है। आज के आंदोलन का नेतृत्व CJP के संस्थापक Abhijeet Dipke करेंगे।

CJP Protest

आज शाम पुणे में प्रदर्शन करेगी कॉकरोच जनता पार्टी

पार्टी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान (Dharmendra Pradhan) के इस्तीफे की मांग को लेकर यह प्रदर्शन आयोजित किया है। CJP का आरोप है कि हाल के वर्षों में NEET, CBSE और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में सामने आए कथित पेपर लीक और अनियमितताओं ने छात्रों का भरोसा कमजोर किया है।

End of Feed
Latest News