Bhopal News: भोपाल, मध्य प्रदेश से हत्या की एक घटना सामने आई है। पैसे के लेनदेन को लेकर हुए विवाद के बाद एक भाई ने अपने ही भाई को मार डाला। ये घटना बिलखिरिया थाना क्षेत्र की है, जहां एक भाई ने पैसों के लिए अपने ही भाई को जिंदा जला दिया। इस वारदात को उसने अकेले अंजाम नहीं दिया। इसमें आरोपी का साथ उसकी पत्नी और बेटे ने दिया था।
भोपार में एक भाई ने अपने बड़ भाई को पैसों की लेनदेन के मामले में जिंदा जलया
जानकारी के अनुसार जिस व्यक्ति को जिंदा जलाने का प्रयास किया गया था, वो चर्च का फादर था। उनका नाम हरिकिशन राणा था और उनकी उम्र 60 वर्ष की थी। जला कर मारने की इस घटना में वे गंभीर रूप से घायल थे। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। तीन दिन तक चले इलाज के बाद उन्होंने दम तोड़ दिया।
पैसे के लेनदेन को लेकर की हत्या
जला कर हत्या करने की ये घटना 26 नवंबर की है। इस घटना के बाद हरिकिशन को हमीदिया अस्पताल में भर्ती किया गया था, जहां उन्हें दम तोड़ दिया है। इस घटना के बारे में उनकी पत्नी ने बताया कि दोनों भाईयों के बीच बहस चल रही थी। पति की चीख की अवाज सुन जब वे बाहर गई तो उन्होंने अपने पति को जलता हुआ देखा।
मृतक की पत्नी से तुरंत आग बुझाने की कोशिश की उतनी ही देर में मौका देख देवर, उसकी पत्नी और भतीजा वहां से भाग निकले। इस घटना की जानकारी पुलिस को मिलते ही वह मौके पर पहुंची। पुलिस एसपी ने 27 नवंबर को हरिकिशन राणा का बयान लिया, जिसमें उन्होंने जानकारी दी कि उनके छोटे भाई ने उनसे 50 हजार रुपये उधार लिए थे। मांगने पर वो हमेशा आनाकानी करता था। हरिकिशन राणा ने अपने बयान में आगे कहा कि भाई, उसकी पत्नी और बेटे ने उनके साथ मारपीट की और मिट्टी का तेल डाल कर आग लगा दी।
आरोपियों हुए गिरफ्तार
पुलिस ने हरिकिशन के बयान और पत्नी के बयान के आधार पर केस दर्ज किया और तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है और जल्द ही इन आरोपियों की पेशी कोर्ट में होगी।
