बुंदेलखंड से चित्रकूट धाम तक सफर होगा आसान, 1,008 करोड़ से बनेगा 6 लेन चित्रकूट लिंक एक्सप्रेसवे

चित्रकूट लिंक एक्सप्रेसवे के संशोधित प्रस्ताव को यूपी कैबिनेट बैठक में मंजूरी मिल गई है। 15.172 किलोमीटर लंबे छह लेन के ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे पर 1,008.67 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इस एक्सप्रेसवे से बुंदेलखंड और चित्रकूट धाम के बीच कनेक्टिविटी बेहतर होने की उम्मीद है।

Chitrakoot Link Expressway: बुंदेलखंड से चित्रकूट धाम तक आवागमन को आसान और तेज बनाने के लिए चित्रकूट लिंक एक्सप्रेसवे के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में इस एक्सप्रेसवे के संशोधित प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई। इस परियोजना के निर्माण 1,008.67 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। यह एक्सप्रेसवे पूरी तरह राज्य सरकार के बजट से बनाया जाएगा। परियोजना में केंद्र सरकार की ओर से किसी तरह की वित्तीय हिस्सेदारी प्रस्तावित नहीं है।

Greenfield Expressway

सांकेतिक फोटो

छह लेन का होगा एक्सप्रेसवे

चित्रकूट लिंक एक्सप्रेसवे 15.172 किलोमीटर लंबा होगा, जिसे छह लेन के 'एक्सेस-कंट्रोल' (प्रवेश नियंत्रित) ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के रूप में तैयार किया जाएगा। परियोजना का निर्माण इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट एंड कंस्ट्रक्शन (EPC) मोड में कराया जाएगा। वित्त मंत्री सुरेश खन्ना के अनुसार, व्यय-वित्त समिति ने इस प्रोजेक्ट की संशोधित लागत का मूल्यांकन किया था। इसके बाद कैबिनेट ने प्रस्ताव को मंजूरी दी है।

End of Feed