Gujarat News: स्कूल की छत टपकी तो मंदिर बना क्लासरूम, गुजरात में शिक्षा व्यवस्था की ये कैसी तस्वीर?

Chhota Udepur News: गुजरात के छोटा उदेपुर के कोलियारी गांव में एक स्कूल की जर्जर इमारत के कारण 27 बच्चे मंदिर में पढ़ाई कर रहे हैं। नए भवन का प्रस्ताव भेजा गया है, लेकिन मंजूरी अभी बाकी है।

Gujarat News: स्कूल को 'शिक्षा का मंदिर' कहा जाता है, लेकिन गुजरात के छोटा उदेपुर जिले में बच्चों की पढ़ाई के लिए सचमुच मंदिर का सहारा लेना पड़ रहा है। यहां एक स्कूल की जर्जर इमारत के चलते 27 बच्चे मंदिर में बैठकर पढ़ाई करने को मजबूर हैं। दरअसल, स्कूल की इमारत काफी कमजोर हो चुकी है और बारिश के दौरान छत से पानी टपकने लगता है। ऐसे में बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए उनकी कक्षाएं मंदिर में शिफ्ट कर दी गई हैं। बताया जा रहा है कि स्कूल की नई इमारत बनाने के लिए प्रस्ताव भेजा गया है, लेकिन अभी तक इसे मंजूरी नहीं मिली है।

Gujarat school

मंदिर में चल रही बच्चों की कक्षाएं

दीवारों में दरारें, बारिश में टपकती है छत

यह मामला पावी जेतपुर तालुका के कोलियारी गांव का है। यहां कोलियारी-2 प्राथमिक स्कूल की इमारत लंबे समय से खराब हालत में है। स्कूल में कक्षा 1 से 5 तक के बच्चों की पढ़ाई होती है। यहां कुल 27 छात्र-छात्राएं पढ़ते हैं। स्कूल भवन की इतनी ज्यादा जर्जर हो चुकी है कि दीवारों में जगह-जगह बड़ी दरारें हैं। बारिश के दौरान छत से पानी भी टपकता है। भवन की हालत को देखते हुए बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई थी। इसके बाद स्कूल की कक्षाओं को गांव के राम कबीर मंदिर में शिफ्ट कर दिया गया।

End of Feed