छत्तीसगढ़ के कबीरधाम में दर्दनाक हादसा; बेकाबू होकर पुल से नीचे गिरी कार, 4 की मौत

छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जहां तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पुल से नीचे जा गिरी। इस हादसे में चार युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

Chhattisgarh Accident: छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में एक सड़क हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई है, जिससे इलाके में अफरातफरी मच गई। जानकारी के मुताबिक यहां एक कार अनियंत्रित होकर पुल से नीचे गिर गई, जिससे उस पर सवार चार युवकों की मौत हो गई तथा दो अन्य घायल हो गए। पुलिस अधिकारियों ने सोमवार को जानकारी देते हुए बताया कि, जिले के पंडरिया इलाके में पांडातराई के करीब गड़ाई गांव स्थित एक छोटे पुल से तेज गति से जा रही कार अनियंत्रित होकर नीचे गई। इस घटना में अरमान अली (20), मोहम्मद सैफ (19), अनस अली (21) और कौनैन (19) की मौत हो गई तथा दो अन्य जुनेद रजा (21) और आरजू खान (19) घायल हो गए हैं।

Car Falls Off Bridge Chhattisgarh (AI Image)

छत्तीसगढ़ के कबीरधाम में कार अनियंत्रित होकर पुल से नीचे गिरी (AI फोटो)

End of Feed