भतीजी निकली करोड़ों की चोरी की मास्टरमाइंड, iPhone की चाहत में कैसे DTO अधिकारी चाचा को लगाया चूना?

छत्तीसगढ़ जशपुर में जिला परिवहन अधिकारी के घर करीब 5 करोड़ रुपये की हाई-प्रोफाइल चोरी हुई। जिसकी जांच के दौरान चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। इस वारदात को अंजाम देने वाला कोई बाहरी शख्स नहीं बल्कि पीड़ित की सगी भतीजी निकली। पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी और उसके बॉयफ्रेंड समेत 5 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से एक हैरान करने वाली हाई-प्रोफाइल चोरी का मामला सामने आया है। जहां अपराधी कोई बाहरी नहीं, पीड़ित की सगी भतीजी निकली। दरअसल जिला परिवहन अधिकारी (डीटीओ) विजय निकुंज के घर से 4 किलो सोना और नकदी की चोरी हुई थी। पुलिस की जांच में पता चला कि इस बड़ी चोरी के पीछे मास्टरमाइंट डीटीओ की सगी भतीजी मीनल निकुंज है। जिसने अपने बॉयफ्रेंड और दोस्तों के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने मीनल और उसके बॉयब्रेंड समेत 5 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

Jashpur theft case

जशपुर में हाई प्रोफाइल चोरी

आईफोन के लिए पहली बार की चोरी

यह वारदात नारायणपुर थाना क्षेत्र के केराडीह (रैनीडांड) गांव में हुई। पुलिस जांच में सामने आया कि मीनल ने इससे पहले भी घर से कई बार चोरी की, लेकिन पकड़ी नहीं गई। जिससे उसका हौसला बढ़ता गया और उसने करोड़ों की इस बड़ी चोरी को अंजाम दिया। मीनल ने पहली बार आईफोन खरीदने के लिए घर की अलमारी से 2 लाख रुपये चुराए। लेकिन परिवार को इस चोरी की भनक भी नहीं लगी। जिसके बाद उसने दूसरी बार 3 लाख रुपये निकाले। मीनल ने तीसरी बार अपनी दादी के कमरे की चाबी निकालकर पूरा सूटकेस ही गायब कर दिया था। इस सूटकेस में करीब 15 लाख रुपये कैश, सोने के बिस्कुट और कीमती जेवरात रखे हुए थे। इनकी कुल कीमत करीब 5 करोड़ रुपये आंकी गई है।

End of Feed