PU के दीक्षांत समारोह में शामिल हुए उपराष्ट्रपति धनखड़, पूर्व CJI रंजन गोगोई और समाजसेवी सुधा मूर्ति को भी दी मानद उपाधि

Punjab University Convocation : पंजाब यूनिवर्सिटी में शोध और अकादमिक बेहतरी के लिए दुनिया भर के विवि से एक एमओयू हुआ है। उपराष्‍ट्रपति ने पहली महिला वाइस चांसलर के समक्ष इसकी सराहना भी की।

Punjab University Convocation : उपराष्ट्रपति और पीयू चांसलर जगदीप धनखड़ ने शनिवार को पंजाब यूनिवर्सिटी के 70वें दीक्षांत समारोह में पीएचडी अभ्यर्थियों को डिग्री वितरति की। समारोह के दौरान पूर्व जस्टिस रंजन गोगोई को डॉक्टर ऑफ लॉ की डिग्री से सम्‍मानित किया गया। इसके अलावा यहां पर मौजूद लेखिका व समाजसेवी सुधा एन मूर्ति को डॉक्टर ऑफ लिटरेचर (डी-लिट) ऑनरेरी डिग्री से सम्मानित किया गया। बता दें कि पंजाब यूनिवर्सिटी में शोध और अकादमिक बेहतरी के लिए दुनिया भर के विवि से एक एमओयू हुआ है। उपराष्‍ट्रपति ने पहली महिला वाइस चांसलर के समक्ष इसकी सराहना भी की। उपराष्‍ट्रपति ने सभी अभ्‍यर्थियों को डिग्री मिलने के लिए बधाई दी और उन्‍हें देश की उन्‍नति और प्रगति में बेहतरीन काम करने के लिए प्रेरित किया।

​Jagdeep Dhankar, Punjab University Convocation, Sudha Murthy

रंजन गोगोई और सुधा मूर्ति को सम्‍मानित करते उपराष्‍ट्रपति। (Photo Source - @VPIndia)

इन्‍हें भी मिला सम्‍मान

  • पीयू एंथम के फाउंडर और लेखक डॉ. इरशाद कामिल को साहित्‍य रत्‍न से सम्‍मानित किया गया
  • डॉ. रतन सिंह जग्गी को ज्ञान रत्न से सम्‍मानित किया गया
  • डॉ. वीणा टंडन को विज्ञान रत्न से सम्‍मानित किया गया
  • राकेश भारती मित्तल को उद्योग रत्न से सम्मानित किया गया

गोगोई और सुधा मूर्ति को मिली मानद उपाधि

दीक्षांत समारोह के दौरान पंजाब यूनिवर्सिटी में पूर्व जस्टिस रंजन गोगोई और ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक की सास डॉ. सुधा एन मूर्ति को मानद उपाधि से सम्मानित किया गया। बता दें कि इनके अलावा समारोह‍ में बहुत से लोगों को डिग्री मिली। डॉक्टरेट सत्र 2022-2023 में पंजाब के सबसे ज्‍यादा 182 अभ्यर्थियों ने पीएचडी की है। वहीं, उपराष्‍ट्रपति ने हरियाणा प्रांत के कुल 115, चंडीगढ़ के 70, हिमाचल प्रदेश के 73 अभ्यर्थियों को पीएचडी की डिग्री दी। इनके अलावा इथोपिया और वियतनाम के तीन अभ्यर्थियों को भी डिग्री दी गई।

दीक्षांत समारोह के इस मौके पर यूनिवर्सिटी में उपराष्‍ट्रपति की पत्‍नी डॉ सुदेश धनखड़, हरियाणा के राज्‍यपाल बंडारू दत्तात्रेय, चंडीगढ़ के प्रशासक बनवारी लाल पुरोहित समेत पीयू की वाइस चांसलर प्रो. रेणु विग उपस्थित रहीं।

End of Feed