सब्जी बेचने वाले की चमकी किस्मत, पंजाब सरकार की बम्पर लॉटरी में जीता 11 करोड़ का इनाम

पंजाब सरकार की बम्पर लॉटरी में राजस्थान के कोटपूतली निवासी सब्जी रेहड़ी चलाने वाले अमित ने 11 करोड़ रुपये जीतकर अपनी किस्मत बदल ली है। अमित ने दोस्त मुकेश के कहने पर खरीदी और दो में से एक पर यह इनाम लगा है। अब अमित अपने परिवार और दोस्त की बेटियों के भविष्य को संवारने का सपना देख रहा है।

पंजाब सरकार की बम्पर लॉटरी का 11 करोड़ का इनाम इस बार सब्जी की रेहड़ी लगाने वाले शख्स के नाम निकला है। अमित नाम का यह शख्स राजस्थान के जयपुर के पास कोटपूतली का रहने वाला है। अमित की किस्मत को चमकाने में उसके दोस्त मुकेश की अहम भूमिका रही है। क्योंकि मुकेश ने ही बजरंग बली के भक्त अमित को टिकट लेने के लिए प्रोत्साहित किया था।

pujab lottery money

पंजाब लॉटरी में राजस्थान के शख्स ने जीती 11 करोड़ की लॉटरी

रेहड़ी चालक की जिंदगी बसर कर रहे अमित सेहरा ने लॉटरी जीतने के बाद कहा कि वह अपने दोस्त मुकेश के साथ मोगा अपने ताऊ के पास आया था। उससे पहले बठिंडा में लॉटरी की एजेंसी पर मुकेश ने कहा कि मैंने कई बार इस एजेंसी से टिकट ली है, लेकिन मेरी बड़ी लॉटरी नहीं लगी। उन्होंने कहा कि मैं बजरंग बलि का भक्त हूं, इसलिए मैं इस बार लॉटरी ले लूं। लेकिन मैने कहा कि मेरे पास पैसे नहीं है। जिस पर मेरे दोस्त ने कहा कि मुझ से पैसे ले लो। उन्हीं हजार रुपये से मैंने दो टिकट ले ली।

End of Feed