Vande Bharat Express: अमृतसर और नई दिल्ली के बीच दौड़ेगी वंदे भारत एक्सप्रेस, पांच घंटे में तय करेगी 450 किमी की दूरी

Vande Bharat Express: भारतीय रेलवे अब अमृतसर और नई दिल्‍ली के बीच वंदे भारत एक्‍सप्रेस ट्रेन दौड़ाने जा रहा है। बताया जा रहा है कि, अब 450 किमी का ये सफर मात्र पांच घंटे में पूरा हो जाएगा।

Vande Bharat Express: केंद्र सरकार भारत लगभग सभी बड़े और प्रमुख शहरों को वंदे भारत ट्रेन से जोड़ रही है। इसी कड़ी में तमाम शहरों को एक या उससे ज्‍यादा वंदे भारत ट्रेन मिल चुकी हैं। भारतीय रेल के नेटवर्क को और भी ज्‍यादा सुदृढ़ बनाने और आम जनमानस को किफायती दाम में सुविधाजनक सफर कराने के उद्देश्‍य से वंदे भारत सभी राज्‍यों में चलाई जा रही है। अब अमृतसर से नई दिल्‍ली जाने वालों के लिए भी केंद्र सरकार खुशखबरी लेकर आई है। दरअसल, भारतीय रेलवे ने अमृतसर और नई दिल्‍ली के बीच वंदे भारत एक्‍सप्रेस ट्रेन चलाने का फैसला लिया है। बताश जा रहा है कि, इससे 450 किमी का सफर मात्र पांच घंटे में ही पूरा हो सकेगा।

​Vande Bharat Express, Vande Bharat Train, Indian Railways Vande Bharat Train, Amritsar to New Delhi Train, Vande Bharat New Train


वंदे भारत एक्‍सप्रेस। (सांकेतिक फोटो)

यहां मिलेगा स्‍टॉपेज

अमृतसर से नई दिल्ली के बीच जल्द ही वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन दौड़ेगी। प्रारंभिक दिनों में नई दिल्ली से अमृतसर के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को अंबाला और लुधियाना स्टेशन पर ही स्टॉपेज मिलेगा। इसक अलावा जालंधर सिटी स्टेशन पर इस ट्रेन को नहीं रोका जाएगा।

End of Feed