Kapurthala news: कपूरथला में डिवाइडर से टकराई कार, पंजाब पुलिस के जवान की मौत

  • Agency by: Agency
  • Updated Jun 20, 2024, 05:35 PM IST

पंजाब के कपूरथला-जालंधर मार्ग पर कार के डिवाइडर से टकरा जाने के कारण एक पुलिस उप-निरीक्षक की मौत हो गई।

कपूरथला: कपूरथला-जालंधर मार्ग पर कार के डिवाइडर से टकरा जाने के कारण बड़ा हादसा हो गया। इस दर्दनाक हादसे में पुलिस उप-निरीक्षक की मौत हो गई। पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी। कपूरथला के थाना प्रभारी मंजीत सिंह ने बताया कि यह घटना बुधवार रात को हुई थी। उप-निरीक्षक की पहचान जसपाल सिंह के रूप में हुई है। वह जालंधर के निवासी थे और फगवाड़ा के सतनामपुरा पुलिस थाने में तैनात थे।

End of Feed