Karnal: शादी वाले घर में डकैती; परिजनों को बंधक बनाकर सोना-चांदी लूट ले गए बदमाश, दूल्हे को मारी गोली

हरियाणा के करनाल में सोमवार सुबह सुभाष कॉलोनी में शादी की तैयारियों में जुटे परिवार पर 4-5 बदमाशों ने हमला कर डकैती की। बदमाशों ने परिवार को बंधक बनाकर सोना, चांदी, नकदी और कार लूट ली। इस दौरान उन्होंने दूल्हे को गोली मार दी, जिसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया, हालांकि अब वह खतरे से बाहर है।

Karnal News: हरियाणा के करनाल में सोमवार सुबह एक सनसनीखेज वारदात सामने आई, जहां सुभाष कॉलोनी में शादी की तैयारियों में जुटे परिवार पर 4-5 बदमाशों ने डकैती डाल दी। घर में 4 दिसंबर को शादी होने वाली थी और इसकी तैयारियां चल रही थीं लेकिन शादी से पहले ही बदमाश सुबह के वक्त घर में घुसे और परिवार के सदस्यों को बंधक बनाकर दिनदहाड़े बड़ी डकैती को अंजाम दिया।

karnal loot news

पीड़ित परिवार से बातचीत करती पुलिस

दूल्हे को मारी गोली

बदमाश घर से सोना, चांदी, नकदी और गाड़ी लेकर फरार हो गए। इस दौरान उन्होंने दूल्हे को गोली भी मार दी, जिसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के अनुसार उसकी हालत अब खतरे से बाहर है। बताया जा रहा है कि दूल्हा ऑस्ट्रेलिया से शादी के लिए भारत आया था।

End of Feed