Chandigarh News: पंजाब-हरियाणा बॉर्डर के पास तीन व्यापारियों पर ताबड़तोड़ फायरिंग, तीनों की हालत गंभीर

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 11, 2023, 09:15 AM IST

Punjab And Haryana Border Firing: पंजाब-हरियाणा बॉर्डर पर बदमाशों ने तीन व्यापारियों पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दी। इस गोलीबारी में तीनों व्यापरियों की हालत गंभीर है। सभी को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं, सभी बदमाश मौके से फरार हो गए। बताया जा रहा है कि बदमाश लूट की वरदात को अंजाम देने आए थे।

Punjab And Haryana Border: पंजाब-हरियाणा बॉर्डर पर ताबड़तोड़ गोली चलने से आसपास के पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि पंचकूला-जीरकपुर में 15 से 20 युवकों ने मिलकर 3 कबाड़ी व्यापारियों को गोली मार दी। बताया जा रहा है कि सभी बदमाश तीनों व्यापारियों से लूट की वरदात को अंजाम देने आए थे। इस गोलीबारी में तीनों व्यापारी गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, घटना के बाद सभी बदमाश मौके से फरार हो गए। घायल व्यापारी की पहचान अजय कुमार, संतोष कुमार और छोटू के रूप में हुई हैं।

Chandigarh News: पंजाब-हरियाणा बॉर्डर के पास तीन व्यापारियों पर ताबड़तोड़ फायरिंग, तीनों की हालत गंभीर

Chandigarh News: पंजाब-हरियाणा बॉर्डर के पास तीन व्यापारियों पर ताबड़तोड़ फायरिंग, तीनों की हालत गंभीर (तस्वीर: Pixabay)

13 लाख रुपए लूटने आए थे बदमाश

दरअसल, पंचकूला-जीरकपुर यानी पंजाब-हरियाणा के बॉर्डर पर ताबड़तोड़ गोलियां चल गई। बताया जा रहा है कि पंजाब हरियाणा बॉर्डर पर हरमिलाप नगर की मार्किट के पास करीब 15 से 20 युवक मिलकर कबाड़ का काम करने वाले तीन व्यापारियों से करीब 13 लाख रुपए की लूट को अंजाम देने आए थे। बदमाशों ने तीनों व्यापारियों पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दी। इस गोलीबारी में तीनों व्यापारी गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि अजय कुमार के हाथ में गोली लगी, जबकि संतोष कुमार के सिर में गोली लगी। वहीं, छोटू के पेट में चाकू घोंप दिया।

End of Feed