Punjab News: करवाचौथ की रात बटाला में गोलियों की तड़तड़ाहट, सरेआम फायरिंग में 2 लोगों की मौत; चार की हालत गंभीर

Batala Firing: बटाला शहर में शुक्रवार रात को खजूरी गेट के पास एक दुकान के बाहर अज्ञात युवकों ने कई राउंड सरेआम फायरिंग की। जिसमें दो लोगों की मौत हो गई और चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि यह फायरिंग की घटना कांग्रेस नेता और शराब कारोबारी दीपू जैंतीपुर के रिश्तेदार की दुकान के बाहर हुई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Punjab Crime News: पंजाब के बटाला शहर में करवाचौथ की रात गोलबारी की बड़ी वारदात सामने आई। शुक्रवार रात को खजूरी गेट के पास बाइक सवार दो अज्ञात युवकों ने सरेआम फायरिंग की। बदमाशों ने दो राउंड फायरिंग की, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई। इस दौरान गोली लगने से चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए सिविल अस्पताल बटाला में भर्ती कराया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Batala firing

बटाला में सरेआम फायरिंग

बटाला में कहां पर हुई फायरिंग

इस वारदात में घायल और चश्मदीद संदीप ने बताया कि वे दुकान के बाहर खड़े थे, तभी अचानक गोलियों की आवाजें सुनाई दीं। जिसमें दुकान का मालिक, एक अन्य युवक और वे खुद गोली का शिकर हो गए। सूत्रों के मुताबिक , यह गोलीबारी कांग्रेस नेता और शराब कारोबारी दीपू जैंतीपुर के रिश्तेदार की दुकान के बाहर हुई। इस फायरिंग में दुकान में मौजूद मालिक, कर्मचारी और वहां से गुजर रहे राहगीर भी गोलियों की चपेट में आकर घायल हो गए।

End of Feed