Punjab AAP MLA Accident: पंजाब की AAP विधायक राजिंदरपाल कौर छीना खनौरी बॉर्डर के पास हादसे का शिकार हो गईं। दिल्ली से लौटते समय उनकी कार डिवाइडर से टकरा गई। इस हादसे में उनके चेहरे पर काफी चोट आई हैं। उन्हें इलाज के लिए हरियाणा से लुधियाना के अस्पताल में रेफर किया गया है। विधायक की हालत गंभीर बताई जा रही है।
लुधियाना साउथ सीट से AAP की विधायक
राजिंदरपाल कौर छीना पंजाब में लुधियाना साउथ विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी (AAP) की विधायक हैं। वे 2022 में हुए पंजाब विधानसभा चुनाव में पहली बार विधायक बनी थीं। जानकारी के अनुसार विधायक राजिंदर पाल कौर छीना अमेरिका से वापस लौटी थीं। उनकी फ्लाइट दिल्ली एयरपोर्ट पर लैंड हुई थी। जहां से वापस लुधियाना लौटते समय उनकी कार डिवाइडर से टकरा गई। जिसमें विधायक और उनका गनमैन घायल हो गया। उन्हें इलाज के लिए हले कैथल के अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से उन्हें लुधियाना के अस्पताल में रफर कर दिया गया।
बताया जा रहा है कि खनौरी बॉर्डर के पास विधायक की कार के सामने अचानक कुछ आ गया। जिससे चालक ने गाड़ी से नियंत्रण खो दिया और यह हादसा हो गया। इस हादसे में गाड़ी का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इस हादसे में कार की आगे वाली सीट पर बैठे गनमैन को सिर और कंधे पर चोट लगी है। इस हादसे के बाद घटनास्थल पर मौजूद राहगीरों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस के अनुसार गाड़ी को जब्त करके घटना की जांच शुरू कर दी गई।
