इंफ्लूएन्सर कमल कौर की मर्डर मिस्ट्री में बड़ा खुलासा; हत्या से पहले मिली थी धमकी, दो गिरफ्तार

सोशल मीडिया इंफ्लूएन्सर कमल कौर की हत्या के मामले में एक बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने पहले कमल को धमकी भी दी थी। आज पुलिस एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर के इस मर्डर मिस्ट्री के बारे में बताएगी।

Kamal Kaur Death: बठिंडा की एक पार्किंग में खड़ी में फर्जी नंबर प्लेट वाली कार में गुरुवार को एक शव बरामद हुआ। शव की शिनाख्त हुई सोशल मीडिया इंफ्लूएन्सर कंचन उर्फ कमल कौर के तौर पर। इलाके में हड़कंप मच गया, हत्या की आशंका जताई जाने लगी। मौके पर पहुंची पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया और जांच शुरू कर दी।

kamal bhabhi murder case

कमल कौर हत्या मामले में दो गिरफ्तार (तस्वीर साभार- इंस्टाग्राम)

अब इस हत्या मामले में बड़ा पर्दाफाश हुआ है। पुलिस के हत्थे दो आरोपी चढ़े हैं। पुलिस के मुताबिक कमल की हत्या की साजिश अमृतपाल मेहरो नाम के शख्स ने अपने दो साथिओं के साथ रची थी। जिन दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उनमें से एक हरिके गांव का रहने वाला है और दूसरा मेहरो गांव का रहने वाला है। कुछ समय पहले पहले अमृत पाल मेहरो ने सोशल मीडिया पर गन्दा कंटेंट डालने पर कमल को धमकी भी दी थी। सूत्रों की मानें तो इस मामले में पुलिस 11 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगी और इस मर्डर मिस्ट्री पर जरूरी खुलासे करेगी।

End of Feed