Jalandhar Road Accident: पंजाब के जालंधर में बीती रात को एक दर्दनाक हादसा हो गया। एक तेज रफ्तार बोलेरो पिकअप ने फुटपाथ पर खाना खा रहे लोगों को रौंद डाला। इस हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई और दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मौके से कार ड्राइवर शुभम को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जालंधर में भीषण हादसा
दो वाहनों को भी मारी टक्कर
यह घटना शुक्रवार रात 11:30 बजे पठानकोट बाईपास पर हुई। जहां दो खाना खाने बैठे थे। तभी तेज रफ्तार बोलरो कार ने उन्हें कुचल दिया। कार की स्पीड इतनी तेज थी कि टक्कर के कारण एक युवक कई फीट दूर जा गिरा। इस हादसे में उनके पास बैठे दो युवक भी घायल हो गए। बोलेरो ने युवकों को टक्कर मारने के बाद दो वाहनों को भी टक्कर मार दी।
ये भी पढ़ें - पश्चिम बंगाल में मरीज को लेकर जा रही एंबुलेंस की ट्रक से जोरदार टक्कर, छह लोगों की मौके पर मौत
शवों की पहचान नहीं हो सकी
पुलिस ने बताया कि बोलेरो का ड्राइवर पठानकोट में सामान छोड़कर वापस लौट रहा था। पुलिस ने ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को शवों के पास से कोई पहचान पत्र नहीं मिला है। जिससे उनकी पहचान नहीं हो सकी। शवों की पहचान के लिए उन्हें सिविल अस्पताल में रखवाया गया है।
