चंडीगढ़ में अब कूड़ा फेंकना पड़ेगा बहुत महंगा, ट्रैफिक की तरह कटेगा ऑनलाइन चालान

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 17, 2022, 10:21 PM IST

Chandigarh News: चंडीगढ़ में अब कूड़ा फैलाना जेब पर भारी पड़ सकता है। अब शहर के कूड़ा फैलाते पकड़े जाने पर नगर निगम 11 हजार 567 रुपये का जुर्माना लगाएगा। इस जुर्माने को ट्रैफिक चालान की तरह ऑनलाइन भेजा जाएगा।

KEY HIGHLIGHTS
  • नगर निगम 37 जगहों पर लगाएगा एडवांस सीसीटीवी कैमरे
  • कूड़ा फेंकते पकड़े जाने पर देना पड़ेंगा साढ़े 11 हजार का जुर्मान
  • चंडीगढ़ को अगले साल तक टॉप स्‍वच्‍छ शहरों में शामिल करने का है लक्ष्‍य

Chandigarh News: चंडीगढ़ की सड़कों और गलियों में कूड़ा-कर्कट फेंक कर गंदगी फैलाने वाले अब सावधान हो जाएं। ये गंदी आदत अब जेब पर बहुत भारी पड़ सकती है। क्‍योंकि अब नगर निगम इस शहर में गंदगी फैलाने वालों का ट्रैफिक चालान की तरह ऑनलाइन जुर्माना किया जाएगा। यह जुर्माना भी कुछ सौ तक सीमित नहीं है। गंदगी फैलाते पकड़े जाने पर साढ़े 11 हजार रुपये तक का जुर्माना भरना पड़ सकता है। अगर आपको लगता है कि, आप छुपकर गंदगी फेंक कर बच जाएंगे तो यह भ्रम भी छोड़ दीजिए, क्‍योंकि नगर निगम के कर्मचारी अब हर उस जगह की मॉनिटरिंग करेंगे, जहां पर लोग गंदगी फेंकते हैं।

Chandigarh News

चंडीगढ़ में कूड़ा फेंकने पर होगा ऑनलाइन चालान, लगेगा हजारों का फाइन।

ये कर्मचारी आपको गंदगी फैलाते देखते ही फोंटो खींच लेंगे। नगर निगम की तरफ से मॉनिटर करने के लिए शहर में 37 जगहों को चिन्हित किया गया है। इन जगहों पर गंदगी फैलाते पकड़े जाने पर 11 हजार 567 रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। यह जुर्माना ट्रैफिक चालान की तरह घर पर भेजा जाएगा। दरअसल, नगर निगम की यह सारी कोशिश इस शहर को स्‍वच्‍छता में टॉप 5 में पहुंचाने के लिए की जा रहा है। इस बार चंडीगढ़ को स्‍वच्‍छता सर्वेक्षण में 12वां स्‍थान मिला है और वर्ष 2023 में टॉप शहरों में शामिल होना चाहता है।

End of Feed