Panchkula News : मोरनी हिल्स में बादलों का कहर, फूटा पहाड़ मलबे से पटी सड़क; रायपुर रानी-मोरनी मार्ग बंद

हरियाणा के पंचकूला स्थित मोरनी हिल्स की पहाड़ियों में भारी बारिश के कारण भूस्खलन से रायपुर रानी से मोरनी जाने वाला मार्ग बंद हो गया है। कई स्थानों पर मलबा सड़कों पर आ गिरा है, जिससे यातायात पूरी तरह ठप हो गया है।

पंचकूला : मानसूनी आफत ने जनजीवन अस्त व्यस्त कर दिया है। खासकर, पहाड़ी इलाकों में बादलों का कहर जारी है। अब खबर हरियाणा के पंचकूला जिले के मोरनी हिल्स क्षेत्र से आ रही है, जहां लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। रायपुर रानी से मोरनी की ओर जाने वाला प्रमुख मार्ग पहाड़ों में भूस्खलन के कारण बाधित हो गया है। कई स्थानों पर मलबा सड़कों पर आ गिरा है, जिससे यातायात पूरी तरह ठप हो गया है।

Morni Hills landslide

पंचकूला के मोरनी हिल्स में भूस्खलन

लैंडस्लाइडिंग के कारण सड़क पर भारी मात्रा में पत्थर और मिट्टी आ चुकी है। हालात ऐसे हैं कि वाहन तो दूर, पैदल चलना भी जोखिम भरा हो गया है। हालांकि, प्रशासन की ओर से अभी तक कोई भारी मशीनरी मौके पर नहीं पहुंच पाई है, लेकिन ग्रामीणों ने स्वयं फावड़े-तसले लेकर रास्ता साफ करने की कोशिश शुरू कर दी है।

End of Feed