Farmers Stubble Burning: हरियाणा में इन दिनों पराली जलाने पर रोक लगी हुई है। कृषि विभाग चप्पे-चप्पे पर नजर रखे हुए है, पराली में आग लगाने वाले किसानों का चालान कर रही है। उन पर जुर्माना भी लगाया जा रहा है। वहीं, आज किसानों ने करनाल के निसिंग में परली का उठान नहीं होने को लेकर गुस्से में पराली को आग लगा दी। हालांकि किसानों का कहना है कि हम ने कल प्रशासन को चेतावनी दी थी लेकिन प्रशासन का कोई भी अधिकारी हम तक नहीं पहुंचा, इसको लेकर हमने आज पराली में आग लगा दी। किसानों ने आरोप लगाते हुए कहा कि खेतों से कृषि विभाग द्वारा पराली का उठान नही किया गया, जिसके बाद उन्होंने ऐसा कदम उठाया।
Stubble Burning: हरियाणा में पराली का नहीं हुआ उठान, किसानों ने लगा दी आग . (Representational Image)
'फसल को होता है नुकसान'-किसान
किसानों ने कहा कि हमने अपने खेतों में पराली की लाइने बनाई हुई है, लेकिन कई दिन बीत जाने के बाद भी इसका उठान नही किया गया, इसीलिए आज पराली को आग के हवाले किया गया है। फसल को नुकसान होता है, जमीन को नुकसान होता है, वातावरण को नुकसान होता है, लेकिन हमारे पास कोई विकल्प नहीं इसलिए हमने आग लगा दी। हमने अपने पशुओं के लिए चारा बेना है, अगली फसल की बुवाई करनी है।
'आग लगाते ही दिल्ली परेशान'-सुख सिंह
वहीं, किसान सुख सिंह ने कहां कि सरकार सेलर और फैक्ट्री की ओर नहीं देखती जो सारा साल पराली को जलाती हैं। हम 15 मिनट के लिए आग लगाते हैं तो यह आग दिल्ली में जाकर परेशान करती है। किसानों ने कहा अगली फसल बोने में काफी परेशानियां हो रही है इसलिए आज हमने आग लगा दी। कल प्रशासन को हमने चेतावनी दी थी, कोई भी प्रशासनी अधिकारी यहां नहीं है इसलिए हमने आग लगा दी और आगे भी अगर प्रशासन अधिकारी नहीं आए तो हम आग लगाते रहेंगे। बता दें पूरे इलाके में आज किसान आग लग रहे हैं।
