लुधियाना में पूर्व सांसद के पीए की हत्या, हाईवे पर तलवार से ताबड़तोड़ वार

पंजाब के लुधियाना में शिअद नेता एवं पूर्व सांसद जगदेव सिंह तलवंडी के पीए रहे कुलदीप सिंह मुंडिया की तलवार से हमला कर हत्या कर दी गई। हत्या क्यों और किसलिए की गई, अभी इसका स्पष्ट कारण निकल कर सामने नहीं आया है।

लुधियाना : लुधियाना में शनिवार को एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। दुगरी थाना क्षेत्र की 200 फीट रोड पर कुछ अज्ञात युवकों ने प्रॉपर्टी डीलर की तेजधार हथियार से हत्या कर दी। कथित तौर पर ये हमला उस वक्त हुआ जब प्रॉपर्टी डीलर कुलदीप सिंह अपने फार्महाउस से घर लौट रहे थे। जानकारी के मुताबिक, स्विफ्ट कार में सवार हमलावरों ने अचानक कुलदीप सिंह की गाड़ी को रोका और उन पर धारदार हथियारों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में कुलदीप सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। इस हत्याकांड से आसपास के इलाके में दहशत फैल गई। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई।

murder

(सांकेतिक फोटो)

पूर्व सांसद जगदेव सिंह तलवंडी के पीए की हत्या

सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल के शवगृह में भेजा। दुगरी थाना प्रभारी अवनीत कौर ने बताया कि हत्या के पीछे की वजह और हमलावरों की पहचान फिलहाल स्पष्ट नहीं है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और हमलावरों की तलाश की जा रही है। मृतक की पहचान कुलदीप सिंह मुंडिया के रूप में हुई है। कुलदीप (शिरोमणि अकाली दल) शिअद नेता एवं पूर्व सांसद जगदेव सिंह तलवंडी के पीए रह चुके है। कुलदीप रात के समय अपने फार्म हाउस से अपनी कार में निकले थे। उसका पीछा कर रहे कार सवार बदमाशों ने उन्हें हाईवे पर घेर लिया। बदमाशों ने कार से बाहर निकाल कर जमकर पीटा। हालांकि, कुलदीप मदद की गुहार लगाता हुआ चीखता चिल्लाता रहा, लेकिन उसकी किसी ने मदद नहीं की।

End of Feed