रोहतक MDU में हंगामा, पीड़ित महिलाओं का आरोप - जांच के नाम पर कपड़े उतरवाकर फोटो खींचे, सुपरवाइजर सस्पेंड

हरियाणा में रोहतक की महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से एक बहुत गंभीर घटना सामने आई है। यहां महिला सफाई कर्मचारियों का आरोप है कि माहवारी के चलते स्वास्थ्य खराब होने पर जांच के नाम पर उनके कपड़े उतरवाकर फोटो खींचे गए। मामले की गंभीरता को देखते हुए सुपरवाइजर को सस्पेंड कर दिया गया है।

हरियाणा के रोहतक में महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (MDU) में महिला सफाई कर्मचारियों और अधिकारियों के बीच जमकर हंगामा हुआ। महिलाओं ने यूनिवर्सिटी के अधिकारियों के काफी गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला सफाई कर्मचारियों का कहना है कि माहवारी के चलते स्वास्थ्य खराब होने पर वह कुछ देर का ब्रेक लेना चाहती थीं। इस बारे में जब उन्होंने अधिकारियों से बात की तो उनसे अभद्रता की गई।

Woman-crying-AI

महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी में महिलाओं ने सुपरवाइजर पर लगाए गंभीर आरोप (फोटो - AI)

महिलाओं का आरोप है कि उनकी एक नहीं सुनी गई और एक सुपरवाइजर ने कथित तौर पर कपड़े उतरवाकर पीरियड की जांच करवाने को कहा। आरोप तो यहां तक हैं कि सुपरवाइजर ने महिला सफाई कर्मचारियों के कपड़े उतरवाकर फोटो भी ली। सुपरवाइजर की इस हरकत पर महिला कर्मचारियों का गुस्सा भड़क गया और उन्होंने वहां पर जोरदार हंगामा किया। उधर यूनिवर्सिटी के अधिकारियों ने भी महिला कर्मचारियों पर उनके साथ धक्का-मुक्की करने का आरोप लगाया है।

End of Feed