Ludhiana: नीले ड्रम से फिर मिली लाश, शव के पैर-गले में बंधी थी रस्सी, पुलिस को हत्या की आशंका

लुधियाना के शेरपुर में एक नीले प्लास्टिक ड्रम से अज्ञात युवक का शव बरामद हुआ, जिसकी गर्दन और पैर रस्सी से बंधे थे। शव कई दिन पुराना है। पुलिस हत्या की आशंका के तहत ड्रम कंपनियों से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है।

Ludhiana News: शहर के शेरपुर इलाके से एक सनसनीखेज मामला सामने आया, जहां एक नीले प्लास्टिक ड्रम से एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद हुआ। शव को प्लास्टिक की बोरियों में लपेटा गया था और मृतक के गले व पैरों पर रस्सी बंधी हुई थी। इलाके में तेज दुर्गंध फैलने पर स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद यह मामला खुला।

blue drum dead body ludhiana

नीले ड्रम से मिला कई दिन पुराना शव

कई दिन पुराना है शव

थाना डिवीजन नंबर 6 की SHO कुलवंत कौर ने बताया कि मृतक का चेहरा प्रवासी जैसा लग रहा है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया गया है। हालांकि फिलहाल शरीर पर किसी प्रकार के चोट के निशान नहीं पाए गए हैं, लेकिन शव कई दिन पुराना लग रहा है और उसकी हालत बहुत खराब है।

End of Feed