कांग्रेस के पूर्व MLA कुलबीर सिंह जीरा फिरोजपुर में हुए गिरफ्तार, सरकारी रिकॉर्ड से छेड़छाड़ का आरोप

Kulbeer Singh Zira Arrested : कुलबीर सिंह जीरा कांग्रेस की जिला इकाई के प्रमुख हैं। उनको एक खंड विकास पंचायत अधिकारी की शिकायत के बाद गिरफ्तार किया गया था। पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुखजिंदर सिंह रंधावा ने भी जीरा की गिरफ्तारी की निंदा की।

Kulbeer Singh Zira Arrested : कांग्रेस के पूर्व विधायक कुलबीर सिंह जीरा को कुछ दिन पहले एक अधिकारी को उसके कर्तव्य पालन में बाधा डालने के आरोप में मंगलवार सुबह फिरोजपुर जिले में उनके आवास से गिरफ्तार कर लिया गया। वरिष्‍ठ अधिकारियों ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि जीरा को मंगलवार तड़के करीब साढ़े चार बजे गिरफ्तार किया गया और न्यायिक मजिस्ट्रेट के सामने उनके आवास पर पेश किया गया। न्यायिक मजिस्ट्रेट ने जीरा को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजने के आदेश दिए। वहीं ये भी कहा गया है कि पूर्व विधायक को रूपनगर जेल भेजा गया है।

​Kulbeer Singh Zira Arrested, Congress Leader Zira Arrested, Chandigarh Politics, Chandigarh News, AAP


कुलबीर सिंह जीरा को ले जाती टीम। (फोटो क्रेडिट : PTI)

क्‍या है पूरा मामला

कुलबीर सिंह जीरा कांग्रेस की जिला इकाई के प्रमुख हैं। उनको एक खंड विकास पंचायत अधिकारी की शिकायत के बाद गिरफ्तार किया गया था। इसमें जीरा और उनके समर्थकों पर कुछ दिनों पहले एक विरोध प्रदर्शन के दौरान खंड विकास पंचायत अधिकारी और अन्य कर्मचारियों को उनके कर्तव्यों के निर्वहन से रोकने का आरोप लगाया गया था। इसके बाद जीरा पर ये भी आरोप लगे कि, उन्होंने खंड विकास पंचायत अधिकारी के कार्यालय के सामने तीन दिवसीय विरोध प्रदर्शन के दौरान सरकारी रिकॉर्ड के साथ छेड़छाड़ की थी। इस मामले के बीच ही जीरा और उनके समर्थकों पर 13 अक्टूबर को जीरा शहर पुलिस थाने में भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था।

End of Feed