पंजाब ने भरी औद्योगिक विकास की नई उड़ान, CM भगवंत मान बोले - निवेश को कतार में खड़ी अंतरराष्ट्रीय कंपनियां

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने बुधवार को प्रमुख उद्योगपतियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने पंजाब को दुनिया के सबसे बेहतरीन निवेश स्थलों में से एक बताया। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय कंपनियां पंजाब में निवेश के लिए कतारबद्ध हैं। इस दौरान उन्होंने सरकार-उद्योग की साझेदारी को सफलता की कुंजी बताया।

चंडीगढ़ : उद्योग जगत के प्रतिनिधियों के साथ एक अहम बैठक में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि पंजाब अब निवेश और नवाचार का केंद्र बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने राज्य को 'अपार संभावनाओं की भूमि' बताया। इसके साथ ही उन्होंने देश-विदेश की नामी कंपनियों को यहां निवेश करने के लिए आमंत्रित किया।

Punjab News

सरकार-उद्योग साझेदारी 'सफलता की कुंजी' (Photo- टाइम्स नाउ नवभारत)

मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब में शांति, भाईचारे और सद्भाव का वातावरण है, जो औद्योगिक प्रगति की सबसे मजबूत नींव है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि राज्य सरकार उद्योगों को निर्बाध बिजली, कुशल मानव संसाधन और मजबूत बुनियादी ढांचा उपलब्ध करा रही है। 'बिजली आर्थिक विकास का इंजन है, और पंजाब सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि हर क्षेत्र में बिना रुकावट के बिजली पहुंचे।

End of Feed