Jalandhar: सर्जिकल कॉम्प्लेक्स में अमोनिया गैस लीक से मचा हड़कंप; 30 लोग फंसे, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

जालंधर के सर्जिकल कॉम्प्लेक्स स्थित मेट्रो मिल्क यूनिट में अमोनिया गैस लीक की घटना से अफरा-तफरी मच गई। हादसे के वक्त अंदर फंसे करीब 30 लोगों को बचाने के लिए राहत कार्य जारी है।

Jalandhar Ammonia Gas Leak: जालंधर के वेस्ट हलके स्थित सर्जिकल कॉम्प्लेक्स की मेट्रो मिल्क यूनिट में सोमवार को अमोनिया गैस लीक की घटना से हड़कंप मच गया। गैस लीक के चलते यूनिट में काम कर रहे कई कर्मचारी फंस गए।

Ammonia Gas Leak at Metro Milk Unit

मेट्रो मिल्क यूनिट में अमोनिया गैस लीक

सूचना मिलते ही प्रशासन मौके पर पहुंचा और राहत कार्य शुरू किया गया। आपात स्थिति में क्रेन की मदद से दीवार तोड़कर फंसे हुए लोगों को बाहर निकाला जा रहा है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, करीब 30 लोग यूनिट के अंदर फंसे हुए हैं, जिन्हें सुरक्षित निकालने का प्रयास जारी है।

End of Feed